शनिवार, 19 अप्रैल 2008

कैमीकल लोचा

कैमीकल लोचा मुन्‍ना भाई वाला इसमें कुछ दम लगता है यारों , लेकिन मै इसे थिंकिग लोचा कहूगां क्‍योकि जितना ज्‍यादा बापू के बारे में सोचो । अजीब सा होने लगता है । आज मैं उनके आखिरी आदमी वाले विचार पर सोचने लगा तो लगा जैसे कि अपुन भी बहुत बडा विचारक हो गया है। आखरी आदमी वाला उनका वक्‍तव्‍य सेम टू सेम तो याद नहीं है लेकिन उसका मतलब कुछ ऐसा अपन समझा कि कोई भी आदमी खासकर नेता और सरकारी अधिकारी कर्मचारी अगर किसी काम को करते है और फैसला लेने में दुविधा महसूस करते है तो वो समाज के सबसे गरीब वंचित आदमी का ध्‍यान करे और अपने से पूछे कि इससे उस गरीब पर क्‍या असर पडेगा । बस दुविधा खत्‍म । लेकिन फिर मै सोचने लगा कि क्‍या बापू आज के अन्‍तरात्‍मा विहीन लोगो से मिलते तो क्‍या कहते

सोमवार, 21 जनवरी 2008

बडे दिनो बाद आया भालू दहाड मारते हुये

आज शेयर मार्केट धडाम हो गया । यानी भालू आज बैल पर भारी पडा । शेयर मार्केट में गिरावट आने पर भालू से और बढोत्‍तरी होने पर बैल से रूपांकित किया जाता है ।

बीएसई सेंसेक्‍स आज लगभग 1400 अंक गिरा

हर बडी गिरावट पर नये निवेशको को निवेश करने का मौका मिलता है लेकिन नये निवेशकों को अनाप शनाप में निवेश करने से बचना चाहिये । मजबूत फन्‍डामेन्‍टल वाली कम्‍पनियों को ढूढ कर रखो और गिरावट में फायदा उठाओ ।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2007

त्राहि माम ,

त्राहि माम , कोई है आई टी कृष्‍णक्‍या कोई मदद कर सकता है मेरे कन्‍ट्रोल पैनल से फोल्‍डर आप्‍शन गायब हो गया है अब फोल्‍डर आप्‍शन वापस लाने के लिये क्‍या करना होगा आपरेटिग सिस्‍टम है xp Professional 2002 service pack 2