वरूण गान्धी
वरूण गान्धी जब परिवार कल्याण कार्यक्रम और अनिवार्य सैन्य सर्विस की बातें कर रहे है तो क्या वे भारतीय जनमानस को टच कर रहे या फिर केवल विवादो को हवा दे कर राजनीति चमकाना चाह रहे है
आपके अमूल्य विचार की प्रतीक्षा में हूँ
मै और मेरा ब्लाग
वरूण गान्धी जब परिवार कल्याण कार्यक्रम और अनिवार्य सैन्य सर्विस की बातें कर रहे है तो क्या वे भारतीय जनमानस को टच कर रहे या फिर केवल विवादो को हवा दे कर राजनीति चमकाना चाह रहे है
आपके अमूल्य विचार की प्रतीक्षा में हूँ
प्रस्तुतकर्ता
हरिमोहन सिंह
पर
5:11 pm
0
टिप्पणियाँ
जब सब तरफ आतँकवाद का शोर मचा है और मुम्बई में हमारे प्रभु वर्ग पर हमला हुआ है तबसे सब आतँकवाद की ही चर्चा कर रहे है तो मैं भी सोचता हूँ कि बहती गंगा में अपनी काली जुबान धो हर डालूं ।
अपना विचार है कि मुम्बई का हमला देश के लिये वरदान साबित हो सकता है अगर हमारे प्रभु वर्ग की आँखे खुल जाये और आतँकवाद पर गम्भीरता से सोचने लगे ।
अपना विचार है कि ये हमला तीसरे विश्व युद्व का पर्ल हार्बर है जिसके कारण अब भारत को गम्भीरता से विचार करना ही होगा कि अब उदासीनता की नीति जारी रखी जाये या कुछ किया जायें । तीसरा विश्वयुद्व शूरू हो गया है ये बात मै इसलिये कह रहा हूँ कि आतँक से आज पूरे विश्व में आप कही भी सुरक्षित नहीं है जहॉं बम नही फटते वहॉं विचारों में जंग है
अमेरिका की अतुलनीय सैन्य ताकत का मुकाबला करने के लिये आतँकवादियों ने धर्म का सहारा लिया है और उसे तकनीक के साथ मिलाते हुये बराबरी की टक्कर दे रहे है
धर्म हर व्यक्ति का पर्सनल मामला होता है लेकिन मुस्लिम समाज में धर्म व्यक्तिगत मामला न होकर एक पार्टी राजनैतिक दल की तरह कार्य करता है और अपने अनुयायियों की व्यक्तिगत आजादी खत्म करके कम्युनिस्ट पार्टी की तरह कार्य करने लगता है और अन्य मत मानने वालों को विरोधी समझने लगता है ।
ये मुम्बई हमला मुख्यत भारत की अवधारणा पर चोट है भारत की मूल धारणा मेरी समझ में यह है कि हर विचार और मत का सम्मान किया जाना चाहिये और भारत हर उस इन्सान का देश है जो वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करता है भारत केवल हिन्दु धर्म का देश नहीं है बल्कि वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा में विश्वास रखने वाले हिन्दुओं का देश है और आतँकवादियों ने बम धमाके करके भारतवासियों की इस धारणा को बदलने का प्रयास किया है
उनकी साफ कूटनीति है कि या तो बदलो या फिर अकर्मण्य बन कर नष्ट हो जाओ ।
देखते है कि आने वाले वर्षो में भारत इसका क्या उत्तर देता है
प्रस्तुतकर्ता
हरिमोहन सिंह
पर
4:54 pm
2
टिप्पणियाँ
भईया ये अक्षर ग्राम वाला नारद है न
तो इसको पढ पढ कर अपने को एक ख्वाहिश हुई मीनस इस नाचीज के दिल में एक तमन्ना जागी
कि अपनी भी कोई गडबडी मीन्स पोस्ट इसमें छप जाये पर आज तक ये सम्भव नही हो पाया
सोच सोच कर परेशान हू
कोई तो हल बताओ बिलागारो
जो बतायेगा उसकी 101 तमन्नाये होगी हॉं अगर दूसरी च्वाइस है तो 101 टिपनी मिलेगी उसको
प्रस्तुतकर्ता
हरिमोहन सिंह
पर
6:40 pm
11
टिप्पणियाँ
लेबल: नारद गडबडझाला