शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010

आज जब अयोध्‍या पर हाईकोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है तब मुझे हिन्‍दुत्‍व की मूल भावना और महाभारत याद आ रहे है । हिन्‍दुत्‍व की मूल भावना मेरे विचार में यह है कि सभी धर्मो के लोग अपने अपने धर्म का पालन करते हुये अपने परम लक्ष्‍य तक पहुँच सकते है । और महाभारत इसलिये कि जब दुर्योधन पांडव पक्ष को कमजोर समझ कर और अपना उत्‍तराधिकार का दावा मजबूत समझ कर क़ष्‍णजी से कहता हैकि हे केशव तुम तो 5 गांवों की बात करते हो मैं तो सुई की नोक के बराबर भी भूमि पांडवो को नही दूगॉं । आज कोर्ट ने हिन्‍दु पक्ष को दुर्योधन बनने से बचा लिया और हिन्‍दुत्‍व की मूल भावना के अनुरूप वहॉं मुस्लिम पक्ष को जगह देकर सही कार्य लिया । मैं हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन करता हूँ और दोनो पक्षो से कहना चाहता हूँ कि अब इस विवाद को आगे बढाने का कार्य करने से पहले इन दोनो बातो पर विचार करे ।

गुरुवार, 15 जुलाई 2010

महंगाई और राजा

मेरे भारत महान में चारो तरफ बढती महंगाई का शोर मचा है मगर अपन इस महंगाई में भी खुश है । पूछो क्‍यों तो जवाब है मूर्खो क्‍या तुम इस महंगाई में नये राजा के राज्‍याभिषेक के नगाडें की आवाज क्‍यो अनसुनी कर रहे हो जब तुम्‍हारा नया राजा अपनी राजगददी सम्‍भालेगा तो देखना मंहगाई कई सालो तक बढना भूल जायेगी और तुम्‍हारे नये राजा राजपुत्र की चरन वन्‍दना करने को विवश होगी सो महगांई ने भी सोच लिया हैकि जितना बढना है अभी बढ लो ताकि बाद में नये राजा के नाम पर धब्‍बा न लगे ।
सो हमने अभी से भविष्‍यवाण्‍ाी कर दी है कि अब मेरे भारत महान को नया राजा मिलने वाला है आने वाले चुनाव में निश्चित रूप से अपना युवराज राजा बनने वाला है बधाई हो

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

शेयर बाजार

शेयर बाजार के कुछ सेफ शेयर

1 एन टी पी सी : आप इसको कभी भी खरीद सकते है तीन चार साल बाद ही इसको बेचने का सोचें लेकिन वर्तमान में सरकार अपनी शेयर होल्डिग कम करने की सोच रही है विनिवेश के माध्‍यम से अत: सोच समझ कर कदम उठायें

2 बी ई एल : ऐसा शेयर जो प्रत्‍येक बडी गिरावट पर खरीदने योग्‍य है वर्तमान में रू0 2200 के पास चल रहा है

3 ओ एन जी सी : खरीद कर भूल जाओ
४ एन एच पी सी : चार साल की एफ डी समझ कर लेलो

अभी केवल चार ही शेष बाद में