मंगलवार, 30 नवंबर 2010

शेयर बाजार आजकल

आजकल शेयर बाजार में बिना किसी बात के हलचल मची हुई है उसका कारण साफ साफ अम्‍बानी वार है जिसमें कामनवैल्‍थ गेम -आदर्श घोटाला - 2 जी स्‍पेक्‍टम - मनी मैटर - रतन टाटा सुप्रीमकोर्ट सब एक ही लडाई के अलग अलग अध्‍याय है
लेकिन दोस्‍तो अभी लडाई बाकी है और रोचक रहेगी
लो राजा जी तो जा चुके और अब घर के राजा घरमंत्री पर संकट छाया है
मतलब साफहै कि कारपोरेट जंग जोरो पर है

बुधवार, 6 अक्टूबर 2010

सूर्यचक्रम पावर कारपोरेशन लिमिटेड

आज एक नये शेयर सूर्यचक्रम पावर कारपोरेशन लिमिटेड पर चर्चा बी एस ई कोड 540579
वर्तमान प्राइस 22 रू के आसपास
क्‍यो खरीदे प्रमोटर को कम्‍पनी के भविष्‍य पर भरोसा है और वे अपनी होल्डिंग बढा रहे है
बुक वैल्‍यू 18 रू के आसपास । कुल आमदनी और प्राफिट में लगातार बढोत्‍तरी गत 5 वर्ष से ।
अफवाह गरम है कि राकेश झुनझुनवाला की भी इसमें रूचि है ।
अगर आप इसे खरीदने न चाहे तो भी इसको अपनी नजर से दूर करना समझदारी नही होगी

शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

सोने के कंगन, चॉंदी की पायल
ओ बन्दिनी कैसे तुझे सुहाती होगी ।
अन्‍तरमन में संघर्ष छिपाये
तेरा जीवन जलता होगा
हंसी में छिपा क्रन्‍दन तेरा
भोले साथी को छलता होगा ।
अन्‍जाने अकेले में तो तेरी अंखिया भर आती होगी ।
महलो की दीवारे ओ सुहागन कैसे तुझे सुहाती होगी ।
जग की खुशियों पर न्‍योछावर , होगी कब तक तेरी चाहें
पलकों की डोरी से कब तक नापेगी प्रियतम की राहें ।
ओ बेबस किसकी ये खुशी
कि ओढी तूने ये बेबसी ।
आह
सुबह जब आंख खुलती होगी तन्‍हाई दिल में चुभती होगी
प्रियतम को पाने की चाहत में आखें तेरी फिर नींद में होती होगी ।

कैद होती ये पराई तो पंक्षी खुद उड आते
बान्‍धे बन्‍धन अपने हाथों कोई कैसे उनको खोले

ये तो बता बन्दिनी ये बन्‍धन कैसे तुझे सुहाते होगें

उड उड आने को आकुल पंक्षी मन तेरा
पंख बार बार तोलता होगा ।
आह
पंख कैसे काटे तूने ये निर्ममता याद तुझे आती होगी ।

भोले साथी की बाहों का घेरा क्‍या याद तुझे दिलाता होगा
उड उड आने को आकुल मन तेरा पंख बार बार फैलाता होगा ।

अब नये नये से साथी है तुम्‍हारे
महाफिल गुलजार और सुनहरे से दिन है तुम्‍हारें ।
अब तुमसे मिलना भी नहीं है और तुम्‍हे देखने की चाहत भी है

आह
तेरी बेबसी के आंसुओ ने जख्‍मी सा किया है कुछ
और तेरे संग की चाहत ने इन आंखो को ऑंसू अनमोल दिये है।

सजा ये तेरे संग के ख्‍वाबों को मिली है
बन के ऑंसू जमीं पे पडें है।

और तेरे अरमान बन के फूल गैर के चमन में खिले है।








शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010

आज जब अयोध्‍या पर हाईकोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है तब मुझे हिन्‍दुत्‍व की मूल भावना और महाभारत याद आ रहे है । हिन्‍दुत्‍व की मूल भावना मेरे विचार में यह है कि सभी धर्मो के लोग अपने अपने धर्म का पालन करते हुये अपने परम लक्ष्‍य तक पहुँच सकते है । और महाभारत इसलिये कि जब दुर्योधन पांडव पक्ष को कमजोर समझ कर और अपना उत्‍तराधिकार का दावा मजबूत समझ कर क़ष्‍णजी से कहता हैकि हे केशव तुम तो 5 गांवों की बात करते हो मैं तो सुई की नोक के बराबर भी भूमि पांडवो को नही दूगॉं । आज कोर्ट ने हिन्‍दु पक्ष को दुर्योधन बनने से बचा लिया और हिन्‍दुत्‍व की मूल भावना के अनुरूप वहॉं मुस्लिम पक्ष को जगह देकर सही कार्य लिया । मैं हाईकोर्ट के फैसले का समर्थन करता हूँ और दोनो पक्षो से कहना चाहता हूँ कि अब इस विवाद को आगे बढाने का कार्य करने से पहले इन दोनो बातो पर विचार करे ।

गुरुवार, 15 जुलाई 2010

महंगाई और राजा

मेरे भारत महान में चारो तरफ बढती महंगाई का शोर मचा है मगर अपन इस महंगाई में भी खुश है । पूछो क्‍यों तो जवाब है मूर्खो क्‍या तुम इस महंगाई में नये राजा के राज्‍याभिषेक के नगाडें की आवाज क्‍यो अनसुनी कर रहे हो जब तुम्‍हारा नया राजा अपनी राजगददी सम्‍भालेगा तो देखना मंहगाई कई सालो तक बढना भूल जायेगी और तुम्‍हारे नये राजा राजपुत्र की चरन वन्‍दना करने को विवश होगी सो महगांई ने भी सोच लिया हैकि जितना बढना है अभी बढ लो ताकि बाद में नये राजा के नाम पर धब्‍बा न लगे ।
सो हमने अभी से भविष्‍यवाण्‍ाी कर दी है कि अब मेरे भारत महान को नया राजा मिलने वाला है आने वाले चुनाव में निश्चित रूप से अपना युवराज राजा बनने वाला है बधाई हो

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

शेयर बाजार

शेयर बाजार के कुछ सेफ शेयर

1 एन टी पी सी : आप इसको कभी भी खरीद सकते है तीन चार साल बाद ही इसको बेचने का सोचें लेकिन वर्तमान में सरकार अपनी शेयर होल्डिग कम करने की सोच रही है विनिवेश के माध्‍यम से अत: सोच समझ कर कदम उठायें

2 बी ई एल : ऐसा शेयर जो प्रत्‍येक बडी गिरावट पर खरीदने योग्‍य है वर्तमान में रू0 2200 के पास चल रहा है

3 ओ एन जी सी : खरीद कर भूल जाओ
४ एन एच पी सी : चार साल की एफ डी समझ कर लेलो

अभी केवल चार ही शेष बाद में

मंगलवार, 19 मई 2009

अभी शेष है नाटक

अब का्ग्रेस की सरकार बिना किसी विघ्‍न बाधाओं के बन गई है और मात्र एक पी एम वेटिंग को छोडकर सारे पी एम एट सोनिया की चरण वन्‍दना में लगे है अदभुत नजारा है अपने अपने क्षेत्रो व जाति इलाको के शेर बिल्‍ली बने दिख रहे है
पॉंच साल पहले विदेशी महिला का शोर मचा कर जो दहाडते फिर रहे थे आज उसी के सामने जनता ने सबको सर्कस का जोकर बना दिया है।
आखिर हुआ क्‍या है चमत्‍कार क्‍या है
जैसे ही सोनियाजी ने प्रधानमंत्री के पद के लिये अपना नाम अस्‍वीकार कर दिया उसी क्षण भावुक जनता ने उन्‍हें स्‍वीकार कर लिया ।
और जब मनमोहन ने पूर्ण सहयोग और बिना किसी महत्‍वकांक्षा के सोनिया का सहयोग किया तो बात बन गई काग्रेंस बच गई फिर जब राजकुमार को अपना दायित्‍व समझ आया तो शबरी कलावती के रूप में आ गई फिर सूचना का अधिकार ने लापरवाह और भ्रष्‍ट नौकरशाही की खाल उघेडनी शूरू की तो नरेगा ने डूबते को तिनके का सहारा दिया
अब इन्‍तजार है बाकी फिल्‍म का

सोमवार, 18 मई 2009

चुनावो का अजीब संयोग

अब जबकि देश में यूपीए की सरकार बन गई है तब किसी ने सोचा कि श्रीलंका में प्रभाकरण का खेल खत्‍म हो गया है प्रभाकरण के पक्ष या विपक्ष में होने के अलग अलग तर्क हो सकते है लेकिन जिस प्रभाकरण ने चुनाव का सहारा लेकर पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गान्‍धी की निर्मम हत्‍या की और भारत को 20 साल कर उठापटक की राजनीति में धकेल दिया उसी प्रभाकरण की कहानी भारत में स्‍थायी सरकार बनने की सम्‍भावना के साथ ही खत्‍म होगई क्‍या ये मात्र सयोंग है या राजनीति की बिसात पर अनुभवी खिलाडी की एक और जर्बदस्‍त चाल ।

जिस लिटटे को बचाने के लिये निर्दोष तमिल की रक्षा के नाम पर भारत की वायुसेना ने भोजन सामग्री के नाम पर अपनी ताकत दिखाई उसकी बजह क्‍या थी और इस बार वो वजह क्‍यो गायब हो गई । लगता है कि भारत अब अनुभवी हाथों में है जो धोखा देने वालो को बक्‍शने के मूड में कतई नहीं है

रविवार, 10 मई 2009

वरूण गान्‍धी

वरूण गान्‍धी जब परिवार कल्‍याण कार्यक्रम और अनिवार्य सैन्‍य सर्विस की बातें कर रहे है तो क्‍या वे भारतीय जनमानस को टच कर रहे या फिर केवल विवादो को हवा दे कर राजनीति चमकाना चाह रहे है
आपके अमूल्‍य विचार की प्रतीक्षा में हूँ

रविवार, 14 दिसंबर 2008

आतँकवाद

जब सब तरफ आतँकवाद का शोर मचा है और मुम्‍बई में हमारे प्रभु वर्ग पर हमला हुआ है तबसे सब आतँकवाद की ही चर्चा कर रहे है तो मैं भी सोचता हूँ कि बहती गंगा में अपनी काली जुबान धो हर डालूं ।

अपना विचार है कि मुम्‍बई का हमला देश के लिये वरदान साबित हो सकता है अगर हमारे प्रभु वर्ग की आँखे खुल जाये और आतँकवाद पर गम्‍भीरता से सोचने लगे ।

अपना विचार है कि ये हमला तीसरे विश्‍व युद्व का पर्ल हार्बर है जिसके कारण अब भारत को गम्‍भीरता से विचार करना ही होगा कि अब उदासीनता की नीति जारी रखी जाये या कुछ किया जायें । तीसरा विश्‍वयुद्व शूरू हो गया है ये बात मै इसलिये कह रहा हूँ कि आतँक से आज पूरे विश्‍व में आप कही भी सुरक्षित नहीं है जहॉं बम नही फटते वहॉं विचारों में जंग है

अमेरिका की अतुलनीय सैन्‍य ताकत का मुकाबला करने के लिये आतँकवादियों ने धर्म का सहारा लिया है और उसे तकनीक के साथ मिलाते हुये बराबरी की टक्‍कर दे रहे है

धर्म हर व्‍यक्ति का पर्सनल मामला होता है लेकिन मुस्लिम समाज में धर्म व्‍यक्तिगत मामला न होकर एक पार्टी राजनैतिक दल की तरह कार्य करता है और अपने अनुयायियों की व्‍यक्तिगत आजादी खत्‍म करके कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की तरह कार्य करने लगता है और अन्‍य मत मानने वालों को विरोधी समझने लगता है ।

ये मुम्‍बई हमला मुख्‍यत भारत की अवधारणा पर चोट है भारत की मूल धारणा मेरी समझ में यह है कि हर विचार और मत का सम्‍मान किया जाना चाहिये और भारत हर उस इन्‍सान का देश है जो वसुधैव कुटुम्‍बकम में विश्‍वास करता है भारत केवल हिन्‍दु धर्म का देश नहीं है बल्कि वसुधैव कुटुम्‍बकम की धारणा में विश्‍वास रखने वाले हिन्‍दुओं का देश है और आतँकवादियों ने बम धमाके करके भारतवासियों की इस धारणा को बदलने का प्रयास किया है

उनकी साफ कूटनीति है कि या तो बदलो या फिर अकर्मण्‍य बन कर नष्‍ट हो जाओ ।

देखते है कि आने वाले वर्षो में भारत इसका क्‍या उत्‍तर देता है

गुरुवार, 24 अप्रैल 2008

नारद से कब होगी मुलाकात

भईया ये अक्षर ग्राम वाला नारद है न
तो इसको पढ पढ कर अपने को एक ख्‍वाहिश हुई मीनस इस नाचीज के दिल में एक तमन्‍ना जागी
कि अपनी भी कोई गडबडी मीन्‍स पोस्‍ट इसमें छप जाये पर आज तक ये सम्‍भव नही हो पाया
सोच सोच कर परेशान हू
कोई तो हल बताओ बिलागारो
जो बतायेगा उसकी 101 तमन्‍नाये होगी हॉं अगर दूसरी च्‍वाइस है तो 101 टिपनी मिलेगी उसको

तकनीकी भूत

आज मुझ पर तकनीकी जानकारी देने का भूत चढा है लेकिन सबसे पहले ये जानकारी देना आवश्‍यक है कि नीम हकीम खतरे जान इसलिसे किसी नुकसान के जिम्‍मेदार आप स्‍वंय होगे। फोल्‍डर गायब करना आपको आता ही होगालेकिन दूसरा भी उसको ढूढ लेता होगातो फिर आपको फोल्‍डर हाइड करने के दो अनोखे तरीके बताते है जिनको मिला करा आप अचूक रामबाण बना सकते हे
1 नया फोल्‍डर बनाये फिर उसकी properties > कस्‍टोमाइज - चेन्‍ज आइकन अब आपको select an icon list as below

sai khali jagah select karni hai

एंड अप्‍लाई ओके।

now second step

you see icon hide only new folder नेम sai pata chal raha hai

now second step rename this with alt+255 ( 255 with nums key pad)
हो गया न
अगर कुछ कुछ हुवा है तो मूझ तक पहु चाये
तब तक मै दूसरा तरीका सोचता हू

शनिवार, 19 अप्रैल 2008

कैमीकल लोचा

कैमीकल लोचा मुन्‍ना भाई वाला इसमें कुछ दम लगता है यारों , लेकिन मै इसे थिंकिग लोचा कहूगां क्‍योकि जितना ज्‍यादा बापू के बारे में सोचो । अजीब सा होने लगता है । आज मैं उनके आखिरी आदमी वाले विचार पर सोचने लगा तो लगा जैसे कि अपुन भी बहुत बडा विचारक हो गया है। आखरी आदमी वाला उनका वक्‍तव्‍य सेम टू सेम तो याद नहीं है लेकिन उसका मतलब कुछ ऐसा अपन समझा कि कोई भी आदमी खासकर नेता और सरकारी अधिकारी कर्मचारी अगर किसी काम को करते है और फैसला लेने में दुविधा महसूस करते है तो वो समाज के सबसे गरीब वंचित आदमी का ध्‍यान करे और अपने से पूछे कि इससे उस गरीब पर क्‍या असर पडेगा । बस दुविधा खत्‍म । लेकिन फिर मै सोचने लगा कि क्‍या बापू आज के अन्‍तरात्‍मा विहीन लोगो से मिलते तो क्‍या कहते

सोमवार, 21 जनवरी 2008

बडे दिनो बाद आया भालू दहाड मारते हुये

आज शेयर मार्केट धडाम हो गया । यानी भालू आज बैल पर भारी पडा । शेयर मार्केट में गिरावट आने पर भालू से और बढोत्‍तरी होने पर बैल से रूपांकित किया जाता है ।

बीएसई सेंसेक्‍स आज लगभग 1400 अंक गिरा

हर बडी गिरावट पर नये निवेशको को निवेश करने का मौका मिलता है लेकिन नये निवेशकों को अनाप शनाप में निवेश करने से बचना चाहिये । मजबूत फन्‍डामेन्‍टल वाली कम्‍पनियों को ढूढ कर रखो और गिरावट में फायदा उठाओ ।

गुरुवार, 6 दिसंबर 2007

त्राहि माम ,

त्राहि माम , कोई है आई टी कृष्‍णक्‍या कोई मदद कर सकता है मेरे कन्‍ट्रोल पैनल से फोल्‍डर आप्‍शन गायब हो गया है अब फोल्‍डर आप्‍शन वापस लाने के लिये क्‍या करना होगा आपरेटिग सिस्‍टम है xp Professional 2002 service pack 2

शनिवार, 29 सितंबर 2007

कोई तो बतायें

कोई मुझें नेट पर बच्‍चों के नाम की साइट बता सकता है क्‍या ।

शनिवार, 4 अगस्त 2007

हिन्‍दुस्‍तान अमेरिका बन जाये तो कैसा होगा

Akshargram Anugunj


लोगो अगर हिन्‍दुस्‍तान अमेरिका बन जाये तो कैसा होगा

अमेरिका जैसा होगा । सीधी सिम्‍पल बात
लेकिन भइया बहस ही करनी है तो फिर

मुददे कि बात तो ये है कि अमेरिका बनने के बाद सारे हिन्‍दी ब्‍लागरों के पास अइसन फालतू की बहसवा का टाइम नहीं रहेगा । रहेगा का

दूसरी चीज जो समझ में आती है कि हमारी आधी आबादी फिर आबादी बढाने में इन्‍टरेस्‍ट कम लेनी लगेगी , बस आबादी की प्रोब्‍लम साल्‍व

तीसरी बात हमारा प्रिय पडोसी कनाडा बनेगा या क्‍यूबा सोचना
चौथी बात सीता रीटा कैटरीना और शायद गीता से फिर हमारा मिलन होगा

पाचंवी बात लादेन महान की , तब हम लादेन को अपने प्‍यारे रूस - मतलब समझो यार - के खिलाफ मेक्सिको में यूज करने के बाद - परेशान रहेगें कि अब इसका क्‍या किया जाये और लादेन महान हमारी कुतुबमीनार को उडा देगा , दूसरी कहॉं से गिरायेगा । अमेरिका बनने के बाद भी हम दूसरी कुतुमीनार बनायेगें ही नहीं । जब लादेन दूसरी कुतुबमीनार को ढूढता फिरेगा तब हम उसे पकड कर जेल में डाल देगें । जेल से छूटने के बाद लादेन यहॉं पर सीनेटर का चुनाव लडेगा और वोट पाने के लिये दो कुतुबमीनार बनायेगा । एक उनके लिये जिन्‍हे एक कुतुबमीनार टूटने का गम हुआ और दो उनके लिये जिन्‍हे इस बात का गम हुआ कि हाये लादेन ने दो क्‍यो नहीं तोडी ।
तीन नहीं दो ही बनायेगा । अपनी कन्‍फयुजियत से खुश मती होओ ।
अगर अपनी कन्‍फयुजियत से खुश हो गये तो फिर तुम कभी भी अमेरिका महान नही बन पाओगे ।
टैगः , अनुगूँज" rel=tag>अनुगूँज

शुक्रवार, 13 जुलाई 2007

अपनी समझ में तो कुछ नहीं आया

कल तारीख 13 जुलाई 2007 को सारे चैनल्‍स पर एक ही खबर थी , 14 साल के कक्षा 8 पास राजेश की जो सहारनपुर के पास किसी गॉंव का रहने वाला है जिसकी मॉं मजदूरी करती है पिता अर्द्वपागल है
जो अब हिन्‍दी भूल गया है और अब अमेरिकन लहजे में अग्रेंजी में बात करता है
चैनल्‍स में उसे बी टैक के छात्रो को पढाते दिखया जा रहा था ।
अपने तो कुछ समझ में नही आया ।

क्‍या आप कुछ समझे

शुक्रवार, 6 जुलाई 2007

विम्‍ता लैब

भारतीय शेयर बाजार का एक छोटा खिलाडी मगर लगता दमदार है नाम है विम्‍ता लैब्‍स vimta labs

२ से 3 साल तक निवेश के नजरिये से इसमे निवेश किया जा सकता है

करता क्‍या है विमता लैब

खुद जानकारी कीजिये इससे आपको पता चलगा कि किसी कम्‍पनी के बारे में जानकारी कैसे प्राप्‍त की जाती है

अगर कोई परेशानी हो तो आप मुझे बता सकते है मे उसे दूर करने का प्रयास करूगॉं

शनिवार, 23 जून 2007

थोडी सी जानकारी शेयर बाजार के बारे में

ये मेरी थोडी सी जानकारी है जो मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूँ । आशा करता हूँ कि आप इसे बढाने में मेरी मदद करेगें ।

अगर आप कोई शेयर खरीदना चाहते है तो शेयर पसन्‍द करने के सामान्‍य मापदण्‍ड क्‍या हो सकते है
1- कम्‍पनी क्‍या काम करती है , क्‍या आपको पता है । अगर पता है तो क्‍या आप अनुमान लगा सकते है कि कम्‍पनी जिस कार्य / क्षेत्र में है वह आने वाले समय में कैसा रहेगा । अगर आप अनुमान लगाने के लिये तैयार है तो फिर आपका स्‍वागत है । लेकिन ध्‍यान रहे ये - इक आग का दरिया है और भीग के जाना है , डूब के नहीं ।
2- कम्‍पनी जिसका आप शेयर लेना चाहते है उसके कर्ता धर्ता कौन है अगर ये पता हो तो अच्‍छी बात । अगर असली गुरूघंटाल कौन है ये भी पता हो तो सोने में सुहागा
3- कम्‍पनी घाटे में है या लाभ मे , और आने वाले समय में क्‍या सम्‍भावना है । इसका अनुमान लगाना अतिआवश्‍यक है।
4- आपको शेयर की शेयर होल्डिग भी जाननी चाहिये , अर्थात किस के पास कितने शेयर है
5 - कम्‍पनी का कुल कारोबार की मात्रा घट रही है या बढ रही है ये जानना भी फायदेमन्‍द हो सकता है।
6- शेयर का रूझान अप है या डाउन । शेयर डिलीवरी का प्रतिशत क्‍या है ।
7- खबरो तक आप सर्वप्रथम पहुँचे ।
8- पी ई और ई पी एस का गुणा के बराबर शेयर की कीमत होनी चाहिये लेकिन ये कभी नही होता ।
9- बुक वैल्‍यु भी ध्‍यान रखनी चाहिये ।
10- फेस वैल्‍यु व मार्केट कैप की जानकारी भी होनी चाहिये
11 - डिवेडेन्‍ट व बोनस शेयर कब दिया ।
12- अपने क्षेत्र / सेक्‍टर की लीडर कम्‍पनियों से तुलना करनी चाहिये ।
ये तो सामान्‍य जानकारी है जिससे आप गहरे डूबने से बच सकते है।